"फिर दोहराया गया निर्भया गैंग रेप" जानिए दरिंदगी की ये कहानी

   फिर दोहराया गया निर्भया गैंग रेप 

कौन है ये हेवान 


मनीषा एक दलित समाज की लड़की है, जिसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई। बीते 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसकी जीभ काट दी और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। बीते सोमवार को पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया।

                                                                           कौन थी मनीषा वाल्मीकि क्या हुआ था उसके साथ ?

मनीषा वाल्मीकि रेप & मर्डर :- 2012 में निर्भया रेप केस सामने आया था, जिसकी बाद पूरे देश के लोगों में आक्रोश देखा गया था, लाखों करोड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए। कुछ ही महीनों पहले आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिला था। निर्भया के गुनहगारों को फांसी दिए हुए 1 साल भी पूरा नहीं हुआ था कि  देश में निर्भया केस जैसा एक और मामला सामने आ चुका है। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में घटी घटना ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है, जहाँ 4 लोगों ने मिल कर एक 19 वर्ष की मनीषा वाल्मीकि का रेप कर मर्डर कर दिया |

कौन हैं ये दरिन्दे :- 

              14 सितंबर 2020 को  कुमारी मनीषा वाल्मीकि (Kumari Manisha Valmiki)  सुबह-सुबह खेतों में काम करने के लिए जा रही थी, उसी समय खेतों में चार युवक छुप कर बैठे हुए थे, इन चारों युवकों ने पहले से ही मन बना रखा था  हैवानियत करने का,  मनीषा वाल्मीकि की उम्र 19 वर्ष की थी, मनीषा ने उन चारों दरिंदों से बचने का भरपूर प्रयास किया था, लेकिन उन चारों दरिंदों से ना बच पाई। बलात्कारियों ने मनीषा का यौन शोषण किया साथ ही साथ मनीषा की जिब, गले की हड्डी, हाथ और पाओ को भी तोड़ दिया।  घटना सुनने में ही बेहद भयानक लगती है, तो आप सोच सकते हैं कि मनीषा पर क्या कुछ बीता होगा। 

मनीषा वाल्मीकि गैंग रेप के आरोपी 

         चारों बलात्कारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि अभी तक इस पूरे मामले पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। सोशल मीडिया हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री सभी जगह Manisha Valmiki Rape पर चर्चाएं की जा रही है। इस पूरी घटना को लेकर सभी आक्रोश में है, सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग की जा रही है।

15 दिन तक पुलिस व् सरकार ने नही लिया कोई एक्शन :- 

           चारों बलात्कारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि अभी तक इस पूरे मामले पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। सोशल मीडिया हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री सभी जगह Manisha Valmiki Rape पर चर्चाएं की जा रही है। इस पूरी घटना को लेकर सभी आक्रोश में है, सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग की जा रही है। 

मनीषा वाल्मीकि के लिए लोग इंसाफ मांगने उतरे सड़क पर 

15 दिन बाद जब मामले लोगों के संज्ञान में आया तब राज्य सरकार और पुलिस की नींद खुली। उसके साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि करते हुए, हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपियों ने उसकी जीभ काट ली थी। उन्होंने बताया कि पहले पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया था। लेकिन बाद में युवती के बयान के आधार पर लोगों पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, गैंगरेप और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के चारों आरोपी सामान्य वर्ग के बताए जा रहे हैं। इनमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के भाई ने आरोपी संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज की। संदीप के अलावा उसके चाचा रवि और उसके दोस्त लव कुश को गिरफ्तार किया गया है, एक चौथा आरोपी, रामू अभी फरार है।

Post a Comment

0 Comments